डीए ब्रेकिंग : वित्त मंत्री का बड़ा फैसला राज्य कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के समान महंगाई
CG DA Hike : केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। और नियमानुसार जब जब केंद्र का महंगाई भत्ता बढ़ेगा राज्य सरकारों द्वारा देय तिथि से अपने कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता का लाभ देंगे।
छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहाँ राज्य कर्मचारियों को अभी 42 % महंगाई भत्ता ही मिल रहा है। इस प्रकार केंद्र से 4 प्रतिशत पीछे है। यह 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2023 से देय है। इस प्रकार यदि जनवरी के वेतन में 4 प्रतिशत DA की वृद्धि होती है तो पिछले 6 महीने का एरियर्स राशि मिलेगा।
वित्त मंत्री ने लंबित डीए और एरियर्स के लिए दिए निर्देश
मंत्रालय संघ के कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता और लंबित एरियर्स के सम्बन्ध में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से मुलाकात किये और उन्हें इससे अवगत कराये। इस पर वित्त मंत्री ने तुरंत ही वित्त सचिव को निर्देश देते हुए लंबित एरियर्स भुगतान के लिए फाइल मंगवा लिए है।
जल्द मिलेगा केंद्र के समान महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों को जल्द ही केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलने वाला है ,इसका संकेत वित्त मंत्री जी के त्वरित एक्शन से मिल गया है। सम्भवतः कैबिनेट मे भी इस बारे में निर्णय हो सकता है।
46 % DA मिलने पर इतना बढ़ेगा वेतन
महंगाई भत्ता में वृद्धि के साथ वेतन में बढ़ोत्तरी होती है। केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलने पर राज्य कर्मचारियों के वेतन में 4 % की वृद्धि होगी। इसकी गणना मूलवेतन के अनुसार होती है। अपने मूल वेतन में 4 % वृद्धि करके आप अपने वेतन की गणना कर सकते है –
ऐसे करें वेतन गणना
सहायक शिक्षक LB की वेतन गणना
मूलवेतन | 42%DA मिल रहा है | 46%DA (4 % वृद्धि के बाद) | कितना बढ़ा |
25300 | 10626 | 11638 | 1012 |
26100 | 10962 | 12006 | 1044 |
26900 | 11298 | 12374 | 1076 |
27700 | 11634 | 12742 | 1108 |
ऐसे ही अन्य मूलवेतन पर डीए की गणना कर सकते है।
शिक्षक LB की वेतन गणना
मूलवेतन | 42%DA मिल रहा है | 46%DA (4 % वृद्धि के बाद) | कितना बढ़ा |
35400 | 14868 | 16284 | 1416 |
36500 | 15330 | 16790 | 1460 |
37600 | 15792 | 17296 | 1504 |
38700 | 16254 | 17802 | 1548 |
ऐसे ही अन्य मूलवेतन पर डीए की गणना कर सकते है।
व्याख्याता एल बी वेतन गणना
मूलवेतन | 42%DA मिल रहा है | 46%DA (4 % वृद्धि के बाद) | कितना बढ़ा |
38100 | 16002 | 17526 | 1524 |
39200 | 16464 | 18032 | 1568 |
40400 | 16968 | 18584 | 1616 |
41600 | 17472 | 19136 | 1664 |
ऐसे ही अन्य मूलवेतन पर डीए की गणना कर सकते है।