छत्तीसगढ़ राज्य भारत का 26 वहां राज्य है इस राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 2000 को की गई थी वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश राज्य को विभाजित कर छत्तीसगढ़ बना।


CG GK 2022-23 in hindi
Top 100 Chhattisgarh (CG) GK Question in Hindi 2022 ( 100 महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2022 )

CG GK 2022-23 in hindi, CG vyapam GK,

  1. छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कब हुआ था ?
    उत्तर :- 1 नवम्बर 2000
  2. छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी क्या हैं ?
    उत्तर :- रायपुर
  3. वर्ष 2000 को किस राज्य से अलग होकर छत्तीसगढ़ एक नया राज्य बना था ?
    उत्तर :- मध्यप्रदेश
  4. भारत के लोकसभा में छत्तीसगढ़ राज्य संबंधी मध्यप्रदेश पुनर्गठन विधेयक कब पारित किया गया था ?
    उत्तर :- 31 जुलाई 2000 को
  5. राज्य में कुल कितनी राज्यसभा सीटें हैं ?
    उत्तर :- 5
  6. छत्तीसगढ़ राज्य में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं ?
    उत्तर :- 90
  7. राज्य में कुल कितनी लोकसभा सीटें हैं ?
    उत्तर :- 11
  8. राज्य में वर्तमान में कुल कितने संभाग हैं ?
    उत्तर :- 5
  9. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है ?
    उत्तर :- बस्तर
  10. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे छोटा संभाग कौनसा है ?
    उत्तर :- दुर्ग
  11. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के समय राज्य में कुल कितने जिले थे ?
    उत्तर :- 16
  12. छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कुल कितने जिले हैं ?
    उत्तर :- 32
  13. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?
    उत्तर :- राजनांदगांव
  14. क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे छोटा जिला कौन सा है ?
    उत्तर :- गौरेला-पेड्रा-मारवाही
  15. छत्तीसगढ़ राज्य का कौन सा जिला वृष्टिछाया प्रदेश के अंतर्गत आता है ?
    उत्तर :- कवर्धा
  16. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम राज्यपाल कौन है ?
    उत्तर :- दिनेश नंदन सहाय
  17. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन है ?
    उत्तर :- अजित प्रमोद जोगी
  18. छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान राज्यपाल है ?
    उत्तर :- अनुसुइया उइके
  19. छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं ?
    उत्तर :- भूपेश बघेल
  20. छत्तीसगढ़ राज्य की राजकीय भाषा क्या हैं ?
    उत्तर :- हिंदी और छत्तीसगढ़ी
  21. छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय गीत क्या है ?
    उत्तर :- अरपा पैरी के धार
  22. छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय वाक्य क्या है ?
    उत्तर :- गड़बो नवा छत्तीसगढ़
  23. छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय पशु कौन सा हैं ?
    उत्तर – जंगली भैसा
  24. छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय वृक्ष कौन सा हैं ?
    उत्तर – साल वृक्ष
  25. राज्य का राजकीय पक्षी क्या है ?
    उत्तर :- पहाड़ी मैना
    Also Read :- Top 1000 Most important GK Quiz Questions and answer in Hindi 2022
  26. छत्तीसगढ़ राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना हैं ?
    उत्तर :- 1,35,194 वर्ग किलोमीटर ( 1 लाख 35 हजार 194 वर्ग किमी. )
  27. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा नगर कौन सा हैं ?
    उत्तर :- रायपुर
  28. 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य की कुल जनसंख्या कितनी हैं ?
    उत्तर – 2,55,45,198 ( 2 करोड़ 55 लाख 45 हजार 198 )
  29. 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का जनसंख्या घनत्व कितना हैं ?
    उत्तर – 189 व्यक्ति / वर्ग किलोमीटर
  30. छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला कोन सा है ?
    उत्तर :- जांजगीर-चांपा ( 420 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर )
  31. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है ?
    उत्तर :- नारायणपुर और बीजापुर
  32. 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?
    उत्तर :- रायपुर
  33. 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे छोटा जिला कौन सा है ?
    उत्तर:- कोरिया
  34. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले की साक्षरता दर सबसे अधिक है ?
    उत्तर – दुर्ग जिले की
  35. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले की साक्षरता दर सबसे कम है ?
    उत्तर :- बीजापुर
  36. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य की साक्षरता दर कितनी है ?
    उत्तर :- 71.04 प्रतिशत
  37. 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का भारत में कौनसा स्थान है ?
    उत्तर :- 16 वां
  38. छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है ?
    उत्तर :- 2.11 प्रतिशत
  39. 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है ?
    उत्तर :- रायपुर
  40. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है ?
    उत्तर :- नारायणपुर
  41. वर्ष 2001 से 2011 में छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले की जनसंख्या वृद्धि दर सबसे कम रही ?
    उत्तर :- दंतेवाड़ा
  42. विश्व का सबसे अधिक किंबरलाईट भंडार भारत के किस राज्य में स्थित है ?
    उत्तर :- छत्तीसगढ़
  43. छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था ?
    उत्तर :- सोवियत रूस
  44. बिरकोनी औद्योगिक विकास केंद्र छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है ?
    उत्तर :- महासमुंद
  45. छत्तीसगढ़ रेलवे मंडल और छत्तीसगढ़ राजस्व मण्डल का मुख्यालय कहां स्थित है ?
    उत्तर :- रायपुर में
  46. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में चुना पत्थर का सबसे अधिक उत्पादान होता है ?
    उत्तर :- बलौदाबाजार
  47. छत्तीसगढ़ के लेखक जगन्नाथ प्रसाद भानु का संबंध किससे है ?
    उत्तर :- छंद शास्त्र से
  48. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है ?
    उत्तर :- गोंड जनजाति
  49. छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित कल्याण दास का संबंध किस नृत्य से था ?
    उत्तर :- कत्थक
  50. छत्तीसगढ़ राज्य में विवाह के समय गया जाने वाला प्रमुख गीत है ?
    उत्तर :- भड़ौनी
  1. छत्तीसगढ़ में पहली बार सीमेंट संयंत्र की स्थापना कब हुई थी ?
    उत्तर :- 1965 ई. में हुई
  2. छत्तीसगढ़ में कौन सा खनिज नहीं पाया जाता है ?
    उत्तर :- ताम्र अयस्क खनिज
  3. छत्तीसगढ़ राज्य में बहने वाली ‘ रिहंद नदी ‘ का उद्गम कहां से होता है ?
    उत्तर – मतिरिंगा पहाड़ी (अंबिकापुर)
  4. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
    उत्तर – गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान
  5. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
    उत्तर :- कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
  6. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य कौन सा है ?
    उत्तर :- तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य
  7. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में गोमर्दा वन्यजीव अभयारण्य स्थित है ?
    उत्तर :- रायगढ़
  8. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है ?
    उत्तर :- तीरथगढ़ जलप्रपात
  9. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे चौड़ा जलप्रपात कौन सा है ?
    उत्तर :- चित्रकोट जलप्रपात
  10. छत्तीसगढ़ में स्थित जलप्रपात भारत का नियाग्रा कहते हैं ?
    उत्तर :- चित्रकोट जलप्रपात
  11. छत्तीसगढ़ राज्य की पहली फिल्म कौन सी है जो छत्तीसगढ़ी भाषा में बना‌ई गयी ?
    उत्तर – कही देबे सन्देश
  12. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम समाचार पत्र है ?
    उत्तर :- छत्तीसगढ़ मित्र
  13. छत्तीसगढ़ राज्य में समाचार पत्रिका के जनक कौन है ?
    उत्तर :- माधव राव सप्रे
  14. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान है ?
    उत्तर – बस्तर का अभुझमाड़
  15. छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान वाला स्थान कौन सा है ?
    उत्तर :- चापा
  16. छत्तीसगढ़ का नागलोक किसे कहते है ?
    उत्तर – तपकरा
  17. छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित ‘ मिनी माता बांगो बांध ‘ किस नदी पर स्थित है ?
    उत्तर :- हसदेव नदी पर
  18. छत्तीसगढ़ में बहने वाली किस नदी को बस्तर की जीवन रेखा कहते हैं ?
    उत्तर :- इंद्रावती नदी
  19. किस नदी को छत्तीसगढ़ राज्य की गंगा या छत्तीसगढ़ राज्य की जीवन रेखा कहते हैं ?
    उत्तर :- महानदी
  20. छत्तीसगढ़ राज्य उच्च न्यायालय कहां स्थित है ?
    उत्तर :- बिलासपुर में
  21. 12 वीं शताब्दी का प्रसिद्ध जैन मंदिर ‘ भांड देवल ‘ छत्तीसगढ़ में कहां स्थित है ?
    उत्तर :- आरंग
  22. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रसिद्ध ‘ भोरमदेव मंदिर ‘ किस राजवंश के काल में निर्मित किया गया था ?
    उत्तर :- फणी नागवंश
  23. छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वाधिक प्राचीन मंदिर कौन सा है ?
    उत्तर :- देवरानी जेठानी मंदिर, तालागांव
  24. छत्तीसगढ़ राज्य के बूढ़ीखार, मल्हार से प्राप्त प्राचीनतम मूर्ति किस भगवान की है ?
    उत्तर :- चतुर्भुजी विष्णु की प्रतिमा
  25. छत्तीसगढ़ के किस विद्रोह को बस्तर का मुक्तिसंग्राम भी कहते हैं ?
    उत्तर :- लिंगागिरी विद्रोह
    Also Read :- Top 100 Most Important Computer GK question and answer in Hindi
  26. छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मराठा सूबेदार कौन थे ?
    उत्तर :- महीपतराम दिनकर
  27. छत्तीसगढ़ राज्य की मैकाल पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है ?
    उत्तर :- बदरगढ़ पहाड़ी
  28. भारत के कितने राज्यों की सीमाएं छत्तीसगढ़ राज्य से लगती है ?
    उत्तर :- 6 राज्यो से
  29. छत्तीसगढ़ राज्य के राजकीय प्रतीक चिन्ह में किस फसल की बालियाँ अंकित है ?
    उत्तर :- धान
  30. प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ राज्य के संपूर्ण क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता था ?
    उत्तर :- दक्षिण कौशल
  31. भारत कौन सा राज्य छत्तीसगढ़ राज्य का मातृत्व है ?
    उत्तर :- मध्यप्रदेश
  32. छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री आवास का नाम क्या है ?
    उत्तर :- करुणा
  33. छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा का अधिकांश भाग किस भारतीय राज्य से लगती है ?
    उत्तर :- उड़ीसा
  34. छत्तीसगढ़ राज्य की जलवायु है ?
    उत्तर :- उष्णकटिबंधीय
  35. राज्य में सर्वाधिक वर्षा किस क्षेत्र में होती है ?
    उत्तर :- अबूझमाड़
  36. वन क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का भारत में कौनसा स्थान है ?
    उत्तर :- तीसरा
  37. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ठंडा स्थान कौनसा है ?
    उत्तर :- अंबिकापुर
  38. छत्तीसगढ़ राज्य के वनो में सर्वाधिक मात्रा में कौन सा वृक्ष पाया जाता है ?
    उत्तर :- साल वृक्ष
  39. छत्तीसगढ़ राज्य में कुल कितने वन्यजीव अभयारण्य है ?
    उत्तर :- 11 वन्यजीव अभयारण्य
  40. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में रानीदहा जलप्रपात स्थित है ?
    उत्तर :- जशपुर
  41. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम मराठा शासक कौन था ?
    उत्तर :- बिम्बाजी भोंसले
  42. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में अमृतधारा जलप्रपात स्थित है ?
    उत्तर :- कोरिया
  43. छत्तीसगढ़ राज्य का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय किस वर्ष हुआ था ?
    उत्तर :- 1854 ई. में
  44. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले से होकर कर्क रेखा गुजरती है ?
    उत्तर :- सुरजपुर, बलरामपुर और कोरिया
  45. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में चंगभाखड पहाड़ी स्थित है ?
    उत्तर :- कोरिया
  46. छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ?
    उत्तर :- महानदी
  47. छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक मात्रा में कौन सी मिट्टी पाई जाती है ?
    उत्तर :- लाल-पीली मिट्टी
  48. राज्य में सर्वाधिक सिंचाई किस माध्यम से होती है ?
    उत्तर :- नहरों के माध्यम से
  49. छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन है ?
    उत्तर :- मोहन शुक्ला
  50. छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे प्रमुख फसल कौन सी है ?
    उत्तर :- चावल
Read more  physic all gk exam job etc भौतिकी सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

नोट :- आपको हमारा यह पोस्ट ( CG GK in Hindi 2022 ) कैसा लगा कमेंट में अपनी राय जरूर द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top